सीहेोर। सोमवार को विधायक सुदेश राय और सासंद आलोक शर्मा ने लम्बे समय से जनता के द्वारा की जा रही रेलवे स्टेशन पर अहमदाबाद गोरखपुर एवं बान्द्रा
टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस ठहराव की मांग को पूरा कर दिया। एक्सप्रेस ट्रेन लेकर पहुंचे रेलवे पायलट का फूल मालाऐं पहनाकर विधायक सुदेश राय और सासंद आलोक शर्मा ने स्वागत कर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया।
ट्रेन के ठहराव शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान ही जनता ने ओवर नाईट ट्रेन को रूकवाने की मांग सासंद आलोक शर्मा और विधायक सुदेश राय के समक्ष रख दी। कार्यक्रम को विधायक सुदेश राय और सासंद आलोक शर्मा ने संबोंधित करते हुए स्टेशन पर अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टापेज कराने सहित अव्य सुविधाओं को भी शीघ्र पूरा कराने की बात कहीं। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन,मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति आदि मंच पर दिखाई दिए। स्टेशन पर पहुंचे डेली अपडाउनर्स एसोसिएशन भोजपुरी समाज, ब्राहम्ण समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक सुदेश राय और सासंद आलोक शर्मा को अन्य सभी टश्ेनों के ठहराव के लिए ज्ञापन दिया।

0 Comments