सीहोर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय के अंतर्गत आरएके कृषि महाविद्यालय सीहोर में अनुसूचित जाति एससी विद्यार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय विश्वविद्यालय स्तरीय एससी लाभार्थियों के लिए व्यक्तित्व विकास और सॉफ्ट स्किल्स कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 22 फरवरी 2026 को किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 22 से 24 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जो कम्युनिकेयर ट्रेनिंग एंड कंटेंट सॉल्यूशंस पुणे के सहयोग से संचालित हो रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कम्युनिकेयर पुणे से पधारे प्रशिक्षक श्री कौशल राउत एवं महाविद्यालय के प्रभारी अधिष्ठाता डॉ.एस.सी. गुप्ता द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।सर्वप्रथम डॉण् एसण्सीण् गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्य प्रशिक्षक का स्वागत किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक डॉ.ए.के. चौधरी द्वारा डॉ.एस.सी. गुप्ता प्रभारी अधिष्ठाता का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में डॉ.एस.सी.गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों को सलाह दी गई कि वह व्यक्तित्व विकास से संपादित इस प्रशिक्षण में तीन दिन तन्मयता से सहभागिता कर प्रशिक्षण का भरपूर लाभ लेवे एवं अपने व्यक्तित्व विकास के साथ साथ भविष्य में अपने कैरियर को उज्जवल बनाये।
प्रथम सत्र में श्री कौशल रावत ने विद्यार्थियों को श्व्यक्तित्व विकास औरसॉफ्ट स्किल्स कार्यक्रमश् विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने संप्रेषण कौशलए आत्मविश्वास व्यवहारिक दक्षताए प्रस्तुतीकरण कौशल तथा व्यावसायिक आचरण जैसे महत्वपूर्ण आयामों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में लगभग 70 से अधिक विद्यार्थियोंध्फेकल्टी मेम्बेर्स की सक्रिय सहभागिता रही।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहेए जिनमें डॉ.जी.एस. गठिये, डॉ.डी.के.पयाशीए डॉ. बी.आर.बरैया, डॉ. लेखराम, डॉ.राकेश, डॉ. वर्षा धुर्वे, डॉ.भरत लाल, डॉ.ललिता नरगावे डॉ. अराधना ठाकुर तथा डॉ. प्रशांत मराठा सम्मिलित रहे। कार्यक्रम के मध्य में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ को स्वल्पहार वितरण किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं व्यावसायिक दक्षता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। कार्यक्रम आगामी दो दिनों तक विविध प्रशिक्षण सत्रों के साथ जारी रहेगा।

0 Comments