सीहोर, 04 फरवरी, 2026 सीहोर के शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान में आयोजित जिला स्तरीय आनंद उत्सव का सफल समापन हुआ। समापन अवसर पर कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलाधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, बच्चों, युवाओं एवं नागरिक प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों से हमारी मानसिक क्षमता भी बढ़ती है और हम किसी भी कार्य को अधिक बेहतर तरीके से कर पाते हैं। उन्होंने कहा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हम सभी सप्ताह में कम से कम एक या दो दिन खेल गतिविधियों में भाग लें ताकि हमारी शारीरिक और मानसिक क्षमता मजबूत हो। उन्होंने आनंद उत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी को हार्दिक बधाई भी दी। आनंद उत्सव के तहत कलेक्टर इलेवन और एसपी इलेवन की टीमों के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में कलेक्टर इलेवन की टीम ने 83 रनों के साथ जीत दर्ज की।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments