सीहोर, 05 फरवरी, 2026 प्रदेश के अमलाहा, जिला सीहोर में 7 फरवरी को दलहन उत्पादन एवं उत्पादकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श के लिये एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में दलहन क्षेत्र की मूल संवेदनाओं, वर्तमान चुनौतियों तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में देश के प्रमुख दलहन उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारीगण, दलहन अनुसंधान से जुड़े वैज्ञानिक, सरकारी बीज उत्पादक संस्थाएँ, दाल उद्योग से संबंधित प्रतिनिधि एवं अन्य सहयोगी एजेंसियाँ भाग लेंगी।
अमलाहा में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय कृषि विकास एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंसान, उड़ीसा के कृषि मंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव, पंजाब के कृषि मंत्री श्री सरदार गुरमीत सिंह खुडियन, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेतम, बिहार के कृषि मंत्री श्री राम कृपाल यादव, गुजरात के कृषि मंत्री श्री रमेशभाई कटारा, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, हरियाण के कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, पश्चिम बंगाल के कृषि मंत्री श्री सोवानदेव चट्टोपाध्याय शामिल होंगे।
0 Comments