भारतीय जनता पार्टी सीहोर द्वारा संत रविदास जयंती कार्यक्रम आयोजित


भारतीय जनता पार्टी सीहोर द्वारा संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर विधायक कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, सीहोर विधायक श्री सुदेश राय, नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, भाजपा जिला महामंत्री श्री जितेन्द्र गौड़, सीहोर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सुदीप प्रजापति द्वारा संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।


इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा ने कहा कि संत रविदास जी केवल एक संत ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना के महान प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को समानता, समरसता और मानव गरिमा का संदेश दिया। ऐसे समय में जब समाज अनेक प्रकार की विभाजनकारी सोच से जूझ रहा है, संत रविदास जी के विचार हमें जोड़ने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का सपना ऐसा समाज था जहाँ कोई ऊँच-नीच न हो और प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने का अधिकार मिले। भारतीय जनता पार्टी उनके इन्हीं विचारों को आधार बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुँचाने के लिए कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संत रविदास जी के आदर्शों को अपने आचरण में उतारते हुए सामाजिक समरसता को मजबूत करें।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीहोर विधायक श्री सुदेश राय ने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और समरस भारत का निर्माण संभव है।


कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री प्रीति सोनी, जिला मीडिया प्रभारी प्रितेश राठौर, सह मीडिया प्रभारी पवन जैन, पूर्व महामंत्री राजकुमार गुप्ता, पूर्व महामंत्री रवि नागले, अरूषेंद्र शर्मा, गोपाल सोनी, पार्षद मुकेश मेवाड़ा, पार्षद प्रदीप गौतम, वरिष्ठ नेता गोपाल सोनी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रणय शर्मा, अनिल परमार, अक्षय चौहान, रमाकांत समाधिया, कैलाश कुशवाहा, तुषार सोनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


Post a Comment

0 Comments