सीहोर। वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर ग्राम बोरखेड़ा तहसील आष्टा में आयोजित किया जा रहा है शिविर के दिन की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसने एकता और समुदाय की भावना का प्रतीक बनाया और एन.एस.एस. स्वयंसेवक ने ढोलक वादन और भजन गाकर गाँव में अपने शिविर के चतुर्थ दिन की शुरुआत की।
ट्रेकिंग अभियान - कुसमानिया पर्वतमाला दिवस की मुख्य गतिविधि के तहत स्वयंसेवकों ने (आष्टा की कुसमानिया पर्वतमाला) के एक रोमांचक ट्रेक (मन में वन) पर प्रस्थान किया। इस ट्रेक के दौरान स्वयंसेवकों ने प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव किया। इस ट्रेक ने स्वयंसेवकों में टीमवर्क और नेतृत्व कौशल को भी विकसित किया।
स्वयंसेवकों ने सारे चुनौतीपूर्ण मार्ग पार करते हुए अपने शारीरिक और मानसिक धैर्य की परीक्षा में सफल रहे। ट्रैकिंग के दौरान स्वयंसेवकों के पर्यावरणीय ज्ञान में वृद्धि हुई।
दिन के अंतिमसाय में एक कठपुतली कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिससे स्वयंसेवकों में उत्साह और सकारात्मक भावना बनी रहे।
शिविर का चतुर्थ दिन कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. विनोद भट्ट, डॉ. देवव्रत गुप्ता, डॉ. गीतांजली गिरि एवं सुश्री दीप्ति भोजवानी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

0 Comments