सीहोर, 25 फरवरी, 2026 जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी जनगणना के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य को अद्यतन एवं व्यवस्थित रूप से संपादित करना था।
जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश से सीहोर जिले के लिये नियुक्त जिला प्रभारी एवं प्रशिक्षक यशस्वी जायसवाल, परिधि भाटी तथा अशोक चौबे ने विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को जनगणना कार्यों की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने डिजिटल माध्यम से डेटा संकलन, मोबाइल एप के उपयोग तथा विभिन्न वेब पोर्टलों के संचालन की विस्तृत जानकारी दी।
प्रथम चरण 01 मई से 30 मई 2026 तक जानकारी के अनुसार जिले में जनगणना कार्य दो चरणों में संपन्न होगा। प्रथम चरण 1 मई से 30 मई 2026 के मध्य आयोजित किया जाएगा, जिसमें मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। द्वितीय चरण फरवरी 2027 में संपन्न होना प्रस्तावित है। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जो भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी। आंकड़ों का संकलन मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही नागरिकों को स्वयं अपना डेटा भरने की सुविधा देने के लिए स्व-गणना वेब पोर्टल विकसित किया जा रहा है।
वेब पोर्टलों से होगा प्रबंधन एवं निगरानी
मकान सूचीकरण ब्लॉक का सृजन ब्लॉक क्रिएटर वेब पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, जबकि जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली वेब पोर्टल के जरिए संपूर्ण कार्य की मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को संभावित समस्याओं एवं उनके समाधान से भी अवगत कराया गया तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जनगणना लिपिक, चार्ज अधिकारी एवं अतिरिक्त चार्ज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गई।
संयुक्त कलेक्टर एवं जनगणना के प्रभारी अधिकारी श्री जमील खान, एसडीएम श्री नितिन टाले, श्री दिनेश सिंह तोमर, श्री तन्मय वर्मा, श्री सुधीर कुशवाह, श्रीमती स्वाति मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रेम सिंह गौंड़, जिला योजना अधिकारी श्री संजय लक्केवार सहित सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी कर्म
.jpeg)
0 Comments