सीहोर। सीहोर जिला मुख्यालय के ग्राम गवाखेड़ा के कृषक ज्ञानसिंह पटेल ने कलेक्ट्रेट एवं एसपी कार्यालय में आवेदन के माध्यम से गुहार लगाते हुए बताया कि मेरे स्वामित्व की भूमि 5 एकड़ है तथा मेरी पत्नि अरूणाबाई के स्वामित्व की 3 एकड भूमि है। मेरे स्वामित्व की है उस पर भी मेरी पत्नि अरुणाबाई व मेरे पुत्र राजकुमार पटेल द्वारा अपना आधिपत्य जमाया जा रहा है। मैंने अपनी भूमि के संबंध में बैंक व बाजार से करीबन बारह लाख का कर्जा उठा रखा है जिसे मैं वर्तमान में चुकाने में असमर्थ हूँ बैंक व बाजार का तकाजा बार बार मेरे पर हो रहा है मैं मेरे स्वामित्व की कुछ भूमि विक्रय कर बैंक व बाजार का खर्च पटाना चाहता हूँ। परन्तु मेरी पत्नि व पुत्र तथा मेरे साले जयपाल एंव अजयसिंह ने जमीन बेचने से मना कर दिया तथा सभी लोगों ने मेरे साथ अमानवीय अत्याचार कर रहे हैं। इनकी प्रताडऩा के कारण मैं कई दिनों तक भूखा प्यासा रहा परन्तु इन लोगों ने मेरी बिलकुल भी परवाह नहीं की तथा यह लोग कहने लगे की यदि तु जमीन पर आया और जमीन बेचने की बात की तो हम तुझे जिंदा जला देगें।
मुझे इन लोगों ने जहर देकर मारने की कोशिश भी की, यह लोग मुझे मारने पर आमादा होते है आये दिन के अत्याचारों व इन लोगों द्वारा दी जा रही यातनाओं के कारण मैं प्रार्थी पूरी तरह से टूट गया हूँ ।
पीडि़त ज्ञानसिंह पटेल ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उचित निराकरण कर सुरक्षा प्रदान करते हुए इन लोगों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही कर मुझे न्याय प्रदान किया जाय

0 Comments