अक्षर साथियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण जन शिक्षा केंद्र दोराहा पर सम्पन्न बड़ी संख्या में शामिल हुए अक्षर साथी


उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान कार्यक्रम के तहत संचालित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला दोराहा अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र दोराहा पर अक्षर साथियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

यह प्रशिक्षण जिला कलेक्टर श्री बालागुरु के जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति सर्जना यादव के निर्देशन मे जिला परियोजना समन्वयक श्री आर.आर. ऊइके के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।इस प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में अक्षर साथियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।संकुल प्रभारी महोदया श्रीमती नीता झनगानिया मेडम संकुल सह समन्वयक श्री नितेश जायसवाल जनशिक्षक श्री चेतन शर्मा,मास्टर ट्रेनर श्री दीनदयाल सिसोदिया के द्वारा अक्षर साथियों को प्रशिक्षण दिया गया।उपस्थित सभी के द्वारा इस प्रशिक्षण की सराहना की।

संकुल समन्वयक नितेश जायसवाल ने कहा कि किसी भी प्रकार के अभ्यास ओर प्रशिक्षण से व्यक्ति में दक्षता का विकास होता है।ओर आत्मविश्वास में वृद्धि होती ही।जनशिक्षक चेतन शर्मा ने कहा कि अक्षर साथियों के प्रशिक्षण से उनमें आगे बढ़ने ओर बेहतर कार्य करने की क्षमता विकसित होगी।सभी अक्षर साथियों ने विश्वास दिलाया कि इस कार्य को सभी बेहतर करेंगे।सभी को साक्षर करेंगे।अंत में संकूल समन्वयक नितेश जायसवाल ने उपस्थित सभी अतिथि महोदय,शिक्षक साथी,अक्षर साथियों का आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments