जिला स्तरीय क्लासिक सब जूनियर एवं जूनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता की ट्रायल 1 मार्च को

सीहोर। सीहोर जिला पावर लिफ्टिंग ऐसोसिएशन के महासचिव सत्यनारायण वारिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी दिनांक 17 से 18 अप्रैल 2026 को जबलपुर में क्लासिक जूनियर, एवं सब जूनियर राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित होने होने जा रही है। जिसको लेकर खिलाडिय़ों के चयन हेतु दिनांक 1 मार्च 2026, दिन रविवार को प्रात: 10 बजे स्थानीय चर्च ग्राउण्ड के पास जिला खेल अधिकारी परिसर में खिलाडिय़ों का प्रतिभानुसार चयन किया जावेगा। जो भी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता हो वह अपने आधार कार्ड, मार्कशीट एवं जन्म प्रमाणपत्र के साथ ट्रायल स्थल पर नियत समय पर उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं।


Post a Comment

0 Comments