सीहोर। प्रदेश अध्यक्ष जीतु पटवारी के निर्देशानुसार सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। राजीव गुजराती ने ज्ञापन का वाचन करते हुए कहा कि फार्म 07 की तिथिवार/बूथवार जानकारी प्रदान की जावे एवं यह सुनिश्चित किया जावे कि फार्म 07 वही मान्य हों जो निर्वाचन आयोग द्वारा छपवाकर दिये गये हैं, अन्य फार्म स्वीकार नहीं किए जाएँ। यदि निर्वाचन आयोग से बाहर के छपे फार्म 07 जमा किए गये हों तो उन्हें निरस्त किया जावे।
एक दिन में अधिकतम 15 फार्म ही स्वीकार किये जावे। एक दिन में 15 से अधिक फार्म जमा नही किये जावे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि गलत नाम तो नही जोड़े जा रहे हैं।
फार्म नं. 07 की अंतिम तीन दिन की जानकारी हमें दी जावे ताकि किस बूथ पर कितने फार्म जमा हो रहे हैं, हमारे द्वारा इसका अवलोकन किया जा सके।
सत्ता धारी दल के लोगो द्वारा सरकारी बीएलओ पर नाम कटवाने का दबाव बनाया जा रहा है जोकि
अनुचित है और पूर्णत: नियम विरुद्ध है। इसे तत्काल रोका जाए। राजीव गुजराती ने आगे यह भी कहा कि हमारे बीएलए द्वारा बताया गया है कि कई पोलिंग बूथों पर सरकारी बीएलओ नाम जोडऩे में आनाकानी कर रहे हैं और वह अपने पोलिंग बूथ पर नहीं पहुंच रहे हैं।
सरकारी बीएलओ किसी भी दबाव में ना आए और ना ही गलत नाम जोड़ सके। ऐसा सुनिश्चित किया जाए कि जिले के सभी बीएलओ के जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया जाए ताकि वह किसी
भी प्रकार के दवाब में ना आकर निष्पक्ष रूप से एसआईआर में कार्य कर सके। यदि किसी भी बीएलओ द्वारा अनैतिक कार्य करने का प्रयास किया तो उन पर तत्काल कार्यवाही की जाए ।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों में प्रमुख रूप से विवेक राठौर, प्रीतम दयाल चौरसिया, सुनील दुबे, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, हरिओम सिसोदिया, अनुभव सेन, विक्की विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

0 Comments