सीहोर, 19 जनवरी, 2026 कृषि विभाग और आजीविका मिशन की 'आत्मा योजना' के तहत किसानों के जैविक कृषि उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सीहोर के बाल विहार ग्राउंड पर प्रत्येक मंगलवार को जैविक हाट बाजार आयोजित किया जा रहा है। कृषि उप संचालक श्री अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि 20 जनवरी को भी बाल विहार ग्राउंड में यह जैविक हाट बाजार लगाया जाएगा। इस बाजार में उन्हीं किसानों की सब्जियां आएंगी जो कृषि विभाग में प्राकृतिक खेती में रजिस्टर्ड हैं।
उन्होंने बताया कि जैविक खेती करने से फसलें केमिकल-फ्री (रसायन-मुक्त) होती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। इस जैविक हाट बाजार में जैविक सब्जियाँ, फल, अनाज, आटा, दालें, शहद, गुड़, मसाले, तिलहन, मौसमी फल-सब्जियाँ तथा अन्य प्राकृतिक उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। यहाँ पर जैविक के साथ ही प्राकृतिक उत्पाद भी उपलब्ध करवाए जायेंगे। इस जैविक हाट बाजार में पहुंचकर आमजन रसायन-मुक्त एवं पौष्टिक उत्पादों का लाभ ले सकते हैं।
0 Comments