सीहोर। देश की प्रथम
महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर भोपाल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। सर्व प्रथम सावित्रीबाई फुले के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी के पदभार एवं नियुक्ति आदेश वितरण किये गये। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम के आदेशानुसार, मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति से सीताराम भारती को म.प्र. कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश महामंत्री नियुक्त कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही अपेक्षा व्यक्त की गई है कि आप पार्टी की रीति-नीति और अभा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की भावनानुसार पार्टी की मजबूती के लिए सतत और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे। साथ ही पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, धरना-प्रदर्शन, आंदोलनों एवं अन्य गतिविधियों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर पार्टी की मजबूती हेतु अपना सहयोग प्रदान करेंगे। इस मौके पर कमल सिंह अहिरवार, महमूद अली, घनश्याम जांगड़ा, जिला अध्यक्ष संतोष आदि पीसीसी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सीताराम भारती को उक्त दायित्व सौपें जाने पर सभी कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाऐं प्रेषित की है।

0 Comments