मेट्रोपॉलिटन सिटी प्रोजेक्ट में पूरा सहयोग करेंगे और जनता के हितों को भी सर्वोपरि रखेंगे- विधायक राय विकास कार्यो को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिले विधायक सुदेश राय


सीहोर। वल्लभ भवन में मंगलवार को विकास कार्यो को लेकर विधायक सुदेश राय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से विस्तार पूर्वक चर्चा की। चर्चा के दौरान विधायक सुदेश राय ने कहा कि महत्वकांक्षी मेट्रोपॉलिटन सिटी प्रोजेक्ट में पूरा सहयोग करेंगे और जनता के हितों को भी सर्वोपरि रखते हुए विकास कार्यो पर फोकस करेंगे।

विधायक सुदेश राय ने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

विधायक सुदेश राय ने विधानसभा क्षेत्र के सीहोर शहर, श्यामपुर, दोराहा, अहमदपुर, चरनाल सहित ग्राम पंचायतों में जनहित के लिए बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, अधूरे विकास कार्यो को पूर्ण करने एवं नई योजनाओं को गति देने को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मार्गदर्शन प्राप्त किया।





Post a Comment

0 Comments