सीहोर। भारतीय बेलदार जन जागरण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हरीश कौशल प्रदेश कार्यालय भोपाल पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं कार्यालय मंत्री को पुष्प गुच्छ भेट कर सम्मान करते हुए ज्ञापन सौंप कर अवगत कराया कि मध्य प्रदेश शासन में बेलदार आयोग बनाया जावे और भारतीय जनता पार्टी में भी बेलदार समाज के वरिष्टों को स्थान दिया जावे। इस अवसर पर भारतीय बेलदार जागरण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हरीश कौशल, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शरण वाल्मीकि, संदीप कौशल, भारतीय बेलदार जन जागरण महासभा के जिला अध्यक्ष प्रमोद कौशल आदि ने सामूहिक रूप से स्वागत कर बेलदार आयोग बनाये जाने की मांग की।

0 Comments