भाजपा कार्यालय में पार्षदों के मध्य भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने किया संबोधित अवांछनीय तत्वों को वोटर लिस्ट से हटाने के लिए एसआईआर प्रक्रिया अत्यंत आवश्यक-भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा


सीहोर। मंगलवार को शहर के बस स्टैंड स्थित भाजपा कार्यालय में एसआईआर को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पार्षद मौजूद थे। एसआईआर की बैठक हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मेवाड़ा ने कहाकि देश की निर्वाचन प्रणाली को सुरक्षित रखने और अवांछनीय तत्वों को वोटर लिस्ट से हटाने के लिए एसआईआर प्रक्रिया अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह बात भाजपा कार्यालय के सभागृह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। अब कार्यकर्ता पूरी आस्था के साथ नवीन मतदाताओं को जोड़े और सक्रिय रहते कार्य करें। पुनरीक्षण अभियान में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवा वर्ग व छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने के लिए आवश्यक प्रपत्र लेकर समय से कार्य पूर्ण करें। वहीं, कुछ बूथों पर आ रही बूथ मैपिंग के समस्या को लोगों ने अवगत कराया।

उन्होंने कहाकि वर्तमान और भविष्य की सुरक्षा के लिए एसआईआर जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, आपका अखंड भारत आपका बूथ है, बूथ जीता तो चुनाव जीता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान में पूरी ताकत से जुड़ने का आह्वान किया।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने मतदाता सूची से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने उन मतदाताओं से अपील की जिनके नाम अभी तक सूची में शामिल नहीं हुए हैं, वे फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ को जमा करें। उन्होंने पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं से इस कार्य में तेजी लाने की जिम्मेदारी सौंपी। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से सम्मिलित हो जाएं।


Post a Comment

0 Comments