ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्रिजिशनगर के तत्वावधान हुई बैठक आयोजित जमीनी मजबूती और आगामी रणनीतियों पर हुई गहन चर्चा


सीहोर। इछावर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्रिजिशनगर के तत्वावधान में जीतू पटवारी, हरीश चौधरी, उमंग सिंघार के निर्देशानुसार आयोजित कार्यकर्ता बैठक में सहभागिता कर संगठन की जमीनी मजबूती और आगामी रणनीतियों पर गंभीर चर्चा की गई। यह बैठक केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की भूमिका, जिम्मेदारी और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर घनश्याम पटेल ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ब्रिजीसनगर इछावर विधानसभा क्षेत्र के नेतृत्व में आत्ममंथन का मंच रही।

इस अवसर पर म.प्र. कांग्रेस पार्टी के महासचिव पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगणों में बलवान पटेल, मनोज पटेल, संतोष पटेल सहित मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बीएलए, वरिष्ठ नेतागण एवं क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता के सवालों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। सेक्टर अध्यक्ष अंकित मीणा ने सभी का आभार व्यक्त किया।



Post a Comment

0 Comments