सीहोर। निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन के आमंत्रण का लोकार्पण वरिष्ठ समाजसेवी श्री अखिलेश राय के कर कमलों से संपन्न हुआ। श्री राय ने कहा की समाज की एकजुटता ही आयोजन की सफलता हैं। इस तरह के आयोजन समाज मे होते रहना चाहिए। राय परिवार सदैव समाज हित के कार्यों मे सहयोग करता रहेगा। अध्यक्ष प्रदीप बिजोरिया ने कहा कि विगत वर्षों मे स्वजातीय बंधुओं के सहयोग से लगभग 251 जोड़ों का सामुहिक विवाह सम्मेलन मे विवाह संपन्न हो चुके हैं। इस वर्ष भी सम्मेलन की तैयारी जोर शोर से चल रही हैं। वहीं कोषाध्यक्ष परमानंद राय ने कहा कि कन्या दान- महा दान और इस पुनीत कार्य मे सभी स्वजातीय बंधुओं को तन मन धन से सहयोग कर अपना जीवन धन्य करना चाहिए।अवसर पर अध्यक्ष प्रदीप बिजोरिया, महामंत्री बेनी प्रसाद राय,सचिव निलेश राय,कोषाध्यक्ष परमानंद राय ,रमेश राय राम जी ,सुरेश राय लाइनमैन, मोहन राय बाबा, हरीश राय , सुदर्शन राय, कुन्दन राय,मोर सिंह जायसवाल,नंदकिशोर राय , पटेल राजेश राय, भूपेंद्र बिजोरिया,राजेश जायसवाल,विष्णु राय,कुमेर सिंह जायसवाल, ओमप्रकाश राय कल्लू , शिव राय,राकेश राय, मुन्ना लाल राय, राकेश राय (गणेश मंदिर),मनीष राय, सूरज राय,नरेश राय, सत्यम राय, सचिन राय, अजय राय, पंकज राय, मुकेश राय,डॉ. विजेंद्र जायसवाल सहित सभी स्वजातीय बंधुओं ने इस पुनीत कार्य मे बढ़ चढक़र सहयोग करने की बात कही।

0 Comments