सीहोर। श्रीमद् भागवत कथा आयोजन के लिए शुक्रवार को हनुमान फाटक मंदिर कस्बा परिसर में भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सुविख्यात प्रसिद्ध श्रीमद् भागवत पुराण कथा वाचक भागवत भूषण पंडित रविशंकर तिवारी के द्वारा 7 दिनों तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा श्रद्धालुओं को श्रवण कराई जाएगी।
हनुमान फाटक मंदिर के मुख्य पुजारी शेषनारायण तिवारी और पंडित हरीश तिवारी के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य यजवानों के द्वारा भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न किया गया।
खामखेड़ा जत्राआष्टा गुरुदेव के सानिध्य में प्रतिवर्णानुसार इस वर्ष भी श्रीमद् कथा का शुभारंभ 22 जनवरी से होगा श्रीमद् भागवत कथा 28 जनवरी तक दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन होगी।
माता हिंगलाज माता मंदिर भावसार धर्मशाला से माता रानी की विधिवत पूजा अर्चना कर भव्य विशाल कलश यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।
कलश यात्रा ढोल धमाके बैंड बाजा भगवा ध्वज और गौ माता नंदी महाराज के साथ कस्बा क्षेत्र के प्रमुख मार्गो से होकर कथा स्थल हनुमान फाटक मंदिर पहुंचेगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पीतांबर वस्त्र धारण कर सर पर कलश रखेंगी।
हनुमान जी महाराज कि परम कृपा और हनुमान फाटक मंदिर के मुख्य पुजारी शेषनारायण तिवारी के पुनीत पावन आशीर्वाद से भागवत भूषण पंडित रविशंकर तिवारी श्रद्धालुओं के समक्ष प्रथम दिवस भागवत का माहात्म्य बताएंगे। जिसके बाद 23 जनवरी को महाभारत प्रसंग, परिक्षित जन्म एवं शुकदेव आगमन होगा। 24 जनवरी को शिव पार्वती विवाह, नृसिंह अवतार कथा होगी।
इसी प्रकार 25 जनवरीको श्री वामन अवतार, श्री राम जन्म श्री कृष्ण जन्म कथा होगी। 26 जनवरी को गिरराज पूजा, छप्पन भोग लगेगा और 27 जनवरी को कृष्ण रुकमणी मंगल विवाह होगा। कथा के अंतिमदिन 28 जनवरी को सुदामा चरित्र के बाद कथा विश्राम की जाएगी महाप्रसादी का वितरण होगा। कोई भी सनातन धर्म का व्यक्ति कथा में यजमान बनकर बैठ सकता है । आयोजन समिति भावसार समाज महिला मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागिता निभाने और श्रीमद् भागवत कथा सुनकर परलोक में पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

0 Comments