सीहोर। ब्रह्मपुरी कॉलोनी सहित ग्यारह कॉलोनी के हजारों नागरिकों के लिए सकल हिंदू समाज ने रविवार को दागी मैरिज गार्डन में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया।
बढ़िया खेड़ी स्थित मंदिर से भाव कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा और विराट हिंदू सम्मेलन में विधायक सुदेश राय और समाज सेविका श्रीमती अरुणा राय वरिष्ठ समाज सेवी अखिलेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर, नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रमुख जगदीश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति सम्मिलित रही।
विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान विधायक सुदेश राय ने कार्यकर्ताओं के मध्य कहां की बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे,शास्त्रों का अध्ययन करेंगे शस्त्र चलना भी सीखेंगे।आत्मबल को मजबूत करेंगे। धर्मध्वज को झुकने नहीं देंगे। संतों का अपमान सहन नहीं करेंगे। हिंदू सनातन धर्म संस्कृति परंपराओं और देश की रक्षा लिए सदैव तत्पर रहेंगे ऐसा हमें संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि जगद्गुरु महामंडलेश्वर बेताधेश्वर साधु संत महात्मा सनातन धर्म की आत्मा है। हमारे मठ मंदिर शिवालय हमारे लिए शक्ति के पुंज हैं यही से हमें पावर मिलता है। मठ मंदिरों की रक्षा सुरक्षा भी हमें करना है। विराट हिंदू सम्मेलन को राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सहित अन्य साधु संतों ने भी संबोधित किया उन्होंने हिंदू एकता समरसता का संकल्प दिलाया।
विराट हिन्दू सम्मेलन का शुभारंभ विधायक सुदेश राय के मुख्य अतिथिय में साधु संतों हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों के द्वारा किया गया।
बजरंग अखाड़ा नदी चौराहा से सुबह कलश यात्रा प्रारंभ की गई। कलश यात्रा क्षेत्र के प्रमुख मांर्गो से होकर वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। विराट हिंदू सम्मेलन के समापन के बाद भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। हिंदू सम्मेलन में ब्रहापुरी बडिय़ाखेड़ी, पटेल कॉलोनी, पार्टी, अंजनी धाम, कोलीपुरा ब्रह्मपुरी, देवनगर, इन्द्रानगर, डी.डी. स्टेट, गुलाब विहार, ऑफिसर कॉलोनी के नागरिक उपस्थित रहे।

0 Comments