सीहोर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 31, 32 एवं 33 के नागरिकों ने नगर पालिका अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की है कि कस्बा क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या अधिक बड़ जाने से आम जन काफी भयमित हो गया है। आवारा कुत्तों द्वारा बच्चों को स्कूल जातें समय हर कभी काट लिया जाता है एवं आये दिन कुत्तों के द्वारा किसी न किसी आम जन को काटा जाता है। जिससे की जान लेवा संक्रमण रेवीज़ के फेलने की संभावना बड़ रहीं है। वार्ड कमांक 31, 32, एवं 33 में कुत्तों की संख्या अधिक बड़ जाने से वार्ड वासियों को काफी कठिनाई हो रही है एवं रास्ते से निकलने में भी परेशानी आती है।
आवारा कुत्तों के संबंध में संबंधित वार्ड पार्षदों से भी शिकायत करने पर आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कुत्तों की संख्या अधिक होने से एवं कुत्तों द्वारा प्रतिदिन किसी न किसी को काटें जाने की घटना से आम जन अपने घर से निकलने में भयमित हो चुका है।
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि उचित कार्यवाही कर आवारा कुत्तों को पकड़वाकर अन्यंत्र स्थान पर छोड़ा जावे ताकि आम-जन भय मुक्त होकर शांति पूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें।

0 Comments