सीहोर। गुरूवार को कुम्हार मोहल्ला गंज पहुंचकर अरूणा सुदेश राय ने चॉक मशीन पर मिट्टी से दीपक बनाकर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया। उनके साथ भाजपा जिलामंत्री प्रीति सोनी समाजसेवी संतोष विजयवर्गीय भी महिलाओं के मध्य उपास्थित रही। प्रजापति महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत माटी कला बोर्ड हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प विभाग के द्वारा टेराकोटा शिल्प प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण ले रहीं महिलाओं के बीच अरूणा सुदेश राय के द्वारा तिल्ली के लड्डु बांटकर मकर संक्रांति पर्व भी मनाया गया। महिलाओं लगन मेहनत की प्रशंसा करते हुए अरूणा सुदेश राय ने कहा कि सीहोरी मिट्टी से बने गुणवत्तापूर्ण सजावटी,घरेलू उपयोगी खेल खिलोनों सहित अन्य सभी आयटम के लिए शहर में बाजार उपलब्ध कराऐंगे और विभाग के सहयोग से विदेशों तक भी निर्यात कराने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा मंत्री प्रीति सोनी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और जिले में विधायक सुदेश राय देश का आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी को महत्व दे रहे है और विदेशी उत्पादों का बहिष्कार करने का आहवान कर रहे है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए यह प्रशिक्षण उपयोगी सिद्ध होगा।
माटीकला बोर्ड स्वदेशी जागरण और आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत स्वरोजगार के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण का अवलोकन करने पहुंची समाजसेविका अरूणा सुदेश राय और जिला भाजपा मंत्री प्रीति सोनी एवं संतोष विजयवर्गीय का माटी कला बोर्ड हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प विभाग के सहायक संचालक अशोक गोयल सहायक प्रबंधक हरीश सीठा एवं अनिल बघेल की विशेष उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर हेमंत प्रजापति के नेतृत्व में हितग्राही 45 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 27 महिलाओं ने पुष्प माला और गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में अरूणा सुदेश राय ने कहा कि सभी महिलाओंं को जरूरी साजोसमान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होने महिलाओंं को स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनने और खुशियाली के साथ जीवन यापन करने के लिए बधाई शुभकामनाऐं दी।


0 Comments