आज से आयोजित होगा आइपीएल की तर्ज पर एसपीएल 2026 सीजन-7 ट्राफी

सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव और क्लब के अध्यक्ष रहे स्व. प्रमोद पटेल की स्मृति में हर साल की तरह इस साल भी आईपीएल की तर्ज पर एसपीएल 2026 सीजन-7 का मेगा ऑक्शन का आयोजन मैदान पर किया गया था। अब रविवार को सुबह ग्यारह बजे जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय के मुख्य आतिथ्य में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में कलेक्टर बाला गुरु के, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा सहित अन्य सीनियर खिलाड़ी और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। शुभारंभ मौके पर शहर में समाजसेवा के अलावा अन्य जागरूकता अभियान में सदैव लोगों की मदद के लिए तत्पर रहने वाली संडे की सुकून टीम के सभी सदस्यों का सम्मान कार्यक्रम किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में चार टीम शामिल किया गया है। जिसमें कृष्णा ब्लास्टर, काका लायंस, क्रिसेंट वारियर्स और साइबेरियन पेंथर है। एसपीएल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। काका की स्मृति में होने वाले इस प्रतियोगिता में चार टीम को शामिल किया गया है। डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शहर सहित आस-पास के खिलाड़ियों को मंच देने के उद्देश्य से हर साल प्रमोद पटेल की स्मृति में एसपीएल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। रविवार से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। हर टीम में 18-18 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा प्रतियोगिता में चार टीम को स्थान प्राप्त है। प्रतियोगिता हर शनिवार-रविवार को खेली जाएगी।

टीम के आनर और कप्तानों की घोषणा

एसपीएल कमेटी ने टीमों की घोषणा की है। इसमें कृष्णा ब्लास्टर टीम के आनर अतुल जैन और कप्तान नरेन्द्र गहलोत, काका लायंस टीम के आनर भारत गुप्ता-कप्तान हेमंत केसरिया, क्रिसेंट वारियर्स टीम के आनर सुरेन्द्र रल्हन-कप्तान जितेन्द्र जायसवाल के अलावा साइबेरियन पेंथर टीम के आनर आशीष गोयल-कप्तान अभिषेक परसाई को शामिल किया गया। प्रतियोगिता के लिए एसोसिएशन के सुरेन्द्र रल्हन, इरफान हुसैन, आशीष गोयल, नवनीत तोमर, अतुल जैन, अनिल राय, मनोज दीक्षित मामा, नागेन्द्र व्यास, कमलेश पारोचे, अतुल कुशवाहा, अतुल त्रिवेदी, आशीष शर्मा, महेन्द्र शर्मा, मदन कुशवाहा, वरुण शर्मा, अभिषेक परसाई और सुनील जलोदिया सहित कई अन्य खिलाड़ी और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 


Post a Comment

0 Comments