अध्यक्ष चैम्पियन ट्राफी टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दिन एस.आर.क्लब टीम ने की जीत हासिल आज खेले जायेगें तीन मेच


सीहोर। स्थानीय पीजी कालेज ग्राउण्ड पर माँ अन्नपूर्णा टेन्ट हाऊस द्वारा कराई जा रही अध्यक्ष चैम्पियन ट्राफी में आज एस.आर. क्लब और कान्हा इलेवन की टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमे दोनो टीमों का टॉस संजय राठौर और पार्षद लोकेन्द्र वर्मा ने कराया और मैच की शुरुआत की एस.आर. क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाये। जिसमे सौरभ ने 26 रन और बिट्टू ने 42 रन की धमाकेदार पारी खेली, वहीं लल्ला ने 14 और राज कुशवाह ने 11 रन बनाये, इस तरह कुल 106 रन बनाये और कान्हा इलेवन को 107 का लक्ष्य दिया। जित्तू मम्मू ने विकट, संतोष ने 2 विकेट लिये। लक्ष्य पीछा करते हुए कान्हा इलेवन के जित्तु मम्मु न सबसे ज्यादा 18 रन बनाये और पूरी टीम 64 रन पर सिमट गई। एस.आर.क्लब की ओर से बालिंग करते हुए मयंक और नन्दू ने 1-1 विकेट लिये और शौरभ ने पंजा खोलकर 5 विकेट लिये, वहीं कान्हा इलेवन टीम को चारों खाने चित कर दिया और मैन आफ द मैच बने सौरभ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 रन बनाये और बाद में पांच विकिट झटके। सुमित राय की टीम ने 42 रन से जीत हासिल की अगले दौर में प्रवेश किया। टूर्नामेंट आयोजक पुरुषोतम राय, अनिल राठौर, एम्पायर भूपेन्द्र, पंकज, प्रतीक, राहुल, रोहित, आयुष, एम्पायर विक्की ने सभी विजेता खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया और उनका मनोबल बड़ाते हुए आगे के मेंचों में भी अच्छा प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाऐं दी।



Post a Comment

0 Comments