सीहोर। हाल ही में हुई बारिश ओलावृष्टि से पीडि़त किसानों को लेकर विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रभावति किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। जल्दी ही खराब हुई फसलो का सर्वे कराया जाकर पीडि़त किसानों को पर्याप्त मुआवजा और बीमा राशि दिलाई जाएगी।
विधानसभा क्षेत्र के चाँदबड़ जागीर, मगरखुर्द, दुर्गाव, मगरदी कला,गवा,महुआखेड़ा वनखेड़ा,पडिय़ा बैरागढ़ खुमान, दोराहा, खजुरिया, मुख्यातार नगर, रावतखेड़ा, रावत खेड़ी, छापरी, सुआखेड़ी, मगरखेड़ा के किसानों की गेंहू और चने की फसल को बारिश ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। किसान हितैशी विधायक सुदेश राय ने कलेक्टर बालागुरू के को अतिशीघ्र सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा राशि एवं बीमा राशि दिए जाने के लिए पत्र लिखा है। जल्दी ही क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम खेतों मेंं पहुंचकर सर्वे करेंगी।
.jpeg)
0 Comments