उत्कृष्ट विद्यालय सूर्य नमस्कार एवं युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन एनएसएस प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की मनाई गई 163 वी जयंती


 शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 सीहोर में विवेकानंद जयंती के अवसर पर विद्यालय में सूर्य नमस्कार एवं सूक्ष्म प्राणायाम के पश्चात युवा दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया। साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

स्वागत उद्बोधन में एनएसएस ऑफिसर

 देवेंद्र राय द्वारा स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को अपनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु प्रेरित किया

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर राजेंद्र देशमुख ने स्वामी जी के प्रेरक प्रसंग से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक प्रतिनिधि गोपाल सोनी जी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों के बारे में विस्तार से बताया।

युवा दिवस के कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने भाषण और रन फॉर स्वदेशी प्रतियोगिता में सहभागिता की

 कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रही संस्था प्राचार्य सुनीता जैन ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर स्वामी जी के जीवन दर्शन जीवन से विद्यार्थियों को सफलता हेतु प्रेरित किया ।

       कार्यक्रम का संचालन डॉ देवेंद्र साहू द्वारा एवं आभार भौतिकविद अरविंद पटेल द्वारा व्यक्त किया गया

कार्यक्रम में जिला स्काउट सचिव संतोष सोनी, स्वतंत्र पाठक एल एन आहूजा, एल एम अहिरवार, एनसीसी एएनओ दिनेश मेवाड़ा रामवृक्ष भारतद्वाज, कुबेर सिंह, प्रीति पवैया, सविता ठाकुर, रुचि लोवानिया, सहित समस्त स्टाफ छात्र छात्राएं, गणमान्य नागरिक सहित 350 स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments