सीहोर। सीहोर। मध्य प्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (एलएनसीटी), भोपाल में प्रतिस्पर्धा आयोजित हुई। जिसमें सीहोर की बेटी एसआर बिहार निवासी संजय कुमार जोशी की सुपुत्री एमसिए फाइनल ईयर की छात्रा प्रियांशी जोशी को इस प्रोजेक्ट के लिए बेस्ट अवार्ड में दूसरा पुरस्कार मिला है। इसके अलावा, एलएनसीटी भोपाल ने मैथमेटिक्स डे 2025 पर हमारे प्रोजेक्ट को सम्मानित किया है, जो हमारे प्रोजेक्ट की गुणवत्ता और उत्कृष्टता को दर्शाता है। प्रियांशी जोशी ने बताया कि यह एक अनोखी पहल है, जिसके तहत, एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से स्तन कैंसर की भविष्यवाणी करने के लिए एक प्रोजेक्ट तैयार किया है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों का पता लगाना और इसके उपचार में सुधार करना है।
उन्होने आगे बताया कि प्रोजेक्ट में एआई मॉडल्स का उपयोग करके स्तन कैंसर के मरीजों के डेटा का विश्लेषण किया गया है। एआई मॉडल्स ने स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों का पता लगाने में मदद की है, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा।
इस प्रोजेक्ट के परिणामों से पता चलता है कि एआई मॉडल्स स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों का पता लगाने में बहुत ही प्रभावी हो सकते हैं। इससे मरीजों को समय पर उपचार मिलने में मदद मिल सकती है और उनकी जान बचाई जा सकती है।
ऐसे प्रोजेक्ट्स से हमें नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने में मदद मिलती है और हम आगे भी नवाचारी प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए तत्पर हैं।
इनकी इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों न उन्हें शुभकामनाऐं प्रेषित की है। प्रियांशी ने इस सलता का श्रेय उनके माता-पिता व गुरूजनों को दिया है।

0 Comments