सीहोर। महिलाओं के सम्मान में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और बेनर पोस्टरों के साथ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती की उपास्थिति में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश की उन्नव विधानसभा क्षेत्र के दुष्कर्मी हत्यारें भाजपा विधायक कुलदीप सैंगर को कोर्ट के द्वारा दी गई जमानत पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं को युवक कांग्रेस भोपाल संभाग प्रभारी गीता तड़वे ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि देश में भाजपा नेताओंं पर महिलाओं युवतियों के साथ अन्याय अत्याचार के आरोप लगातार सामने आ रहे है। अपराध सिद्ध होने सजा मिलने के बाद भी जमानत मिलना पीडि़त महिलाओं के साथ अन्याय है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहे।

0 Comments