सीहोर। शहर में नगर पालिका द्वारा कायाकल्प योजना के तहत सड़कों के डामरीकरण का काम किया जा रहा है, जिसमें सड़कों की मरम्मत का निर्माण शामिल है; इसके लिए सरकार द्वारा करोड़ों रुपये स्वीकृत किए गए हैं और कार्य तेजी से चल रहे हैं। देर शाम को शहर के अनेक स्थानों पर कार्य किया जा रहा है। इसका निरीक्षण नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य पार्षदों ने किया इस मौके पर उन्होंने कहाकि शहर के कोतवाली चौराहे से तहसील चौराहे पर सड़क डामरीकरण किया जा रहा है। इस मार्ग से रोज गुजरने वाले हजारों राहगीरों को राहत मिलेगी, इसके अलावा शहर के चरखा लाइन और खजांची लाइन आदि में भी कार्य किया जा रहा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर में महानगर की तर्ज पर विकास कार्य किए जा रहे है। जिससे आने वाले दिनों में लोगों को राहत मिलेगी। वार्डों में जारी सड़कों निर्माण के साथ नालियों का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके अलावा कायाकल्प योजना के अंतर्गत करीब 1 करोड़ 50 लाख की लागत से अनेक सड़कों का डामरीकरण आदि कार्य शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा।

0 Comments