
सीहोर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती मैं बयान जारी कर बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार निर्णय लिया गया है कि भाजपा सरकार द्वारा श्रमिकों के अधिकारों और उत्तरदायित्वों को समाप्त करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं को खत्म करने की साजिश कर रही है तभी वह महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर इस जन्म कल्याणकारी योजना से महात्मा गांधी जी के नाम और मूल्यों को मिटाने का सुनियोजित षड्यंत्र कर रही है इस योजना में राज्यों पर हिस्सेदारी का बोझ डालकर केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है यह बदलाव करके केंद्र सरकार जनता के काम के कानूनी अधिकार को ही समाप्त करना चाहती है जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर इस बदलाव के विरोध में आज रविवार को सुबह 11:00 बजे, गांधी पार्क तहसील चौराहा पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती में कांग्रेस के पूर्व विधायक, वरिष्ठ जन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ,मंडल/ सेक्टर के अध्यक्ष, पदाधिकारी युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई एवं कांग्रेस के समस्त विभागों के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में इस धरना प्रदर्शन में आने की अपील की |
0 Comments