श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों की शिक्षा के लिये आर्थिक सहायता

सीहोर, 04 दिसम्बर 2025-26   मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों को शिक्षा के लिये आर्थिक सहायता प्रदान करने सुपर 5000 कक्षा 10 वी एवं कक्षा 12 वीं मण्डल द्वारा संचालित की जा रही है। जिसमें रूपये 25,000 रूपये की एकमुश्त राशि का प्रावधान है।

 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के ऐसे पुत्र-पुत्री जो शैक्षणिक सत्र 2024-25 में माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाईस्कूल 10 वीं एवं हायर सेकेंडरी 12 वीं कक्षा में मण्डल द्वारा जारी सुपर 5000 की मेरिट लिस्ट में शामिल है, तो वह योजना का निर्धारित आवेदन अपने अध्ययनरत स्कूल जमा करें। योजना, मेरिट सूची में नाम, आवेदन इत्यादि की जानकारी मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की संचालित वेबसाईट अथवा कलेक्टर परिसर कक्ष क्रमांक 142-143 श्रम कार्यालय, सीहोर से प्राप्त की जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments