अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सीहोर द्वारा ग्राहक जागरूकता एवं सायबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित


सीहोर। सीएम राइस स्कूल बिलकिसगंज में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सीहोर द्वारा ग्राहक जागरूकता और सायबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रांतीय कोषाध्यक्ष दीपक बाबू श्रीवास्तव द्वारा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की स्थापना एवम ग्राहक प्रबोधन के बारे में बताया गया एवम अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शिवप्रसाद दलोद्रीया द्वारा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा किए जाने वाले कार्य, अशुद्ध खाद्य पदार्थ में मिलावट की जांच कैसे की जाए, धोखाधड़ी, सायबर अपराध के सम्बंध में जानकारी दी गई।

 जिला उपभोकता आयोग की सदस्य श्रीमती पूजा खनूजा द्वारा ग्राहक के साथ होने वाली धोखाधडी व सेवा में कमी पर उपभोक्ता आयोग में कैसे प्रकरण दर्ज कराए संबंधी प्रक्रिया से अवगत कराया गया कार्यक्रम में सीएम राइस स्कूल के प्राचार्य पवन शर्मा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला उपाध्यक्ष मनीष राठौर, विधि आयाम जिला प्रमुख अधिवक्ता मानसिंह सेन, सह सचिव जितेंद्र परमार महिला आयाम जिला प्रमुख श्रीमती उमा पालीवाल, नगर कार्यकारिणी से श्रीमती उर्मिला परमार, पर्यावरण आयाम सह जिला प्रमुख नीरज सिंह राजपूत सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र छात्राए मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments