वीर बाल दिवस के स्थान पर मनाया जाए साहिबज़ादे शहादत दिवस-जसबीर सिंह खनूजा


सीहोर। मध्य प्रदेश कांग्रेस सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सच सलूजा एवं प्रदेश महामंत्री जसबीर सिंह खनूजा द्वय ने केंद्र सरकार द्वारा दिनांक 26 दिसंबर को देश भर में मनाये जा रहे वीर बाल दिवस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह नामंकरण सिख इतिहास और पंत की मर्यादा के अनुरूप नहीं है। सिख परंपरा के अनुसार दिसंबर माह के 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक सदैव शहीदी सप्ताह के रूप में स्मरण किया जाता है। खनूजा ने कहा कि सिखों के सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी (एसजीपीसी) भी श्री अकाल तख्त साहिब के संदेश के अनुरूप इस नामंकरण पर आपत्ति जता चुके है। वीर बाल दिवस के स्थान पर इसे साहिबजादे शहादत दिवस के रूप में मनाने की मांग कर चुके हैं। इस विषय में कई सिख सांसद भी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी को पत्र लिख चुके हैं। जसबीर सिंह खनूजा ने आगे कहा कि साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी एवं माता गुजरी की शहादत सिख पंथ के लिए अत्यंत श्रद्धा और गंभीरता का विषय है। शहादत किसी उत्सव या नारे का नहीं बल्कि मर्यादा और बलिदान का प्रतीक है। जसवीर सिंह खनूजा ने केंद्र सरकार से सिखों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए यह आग्रह किया है कि नामंकरण में शीघ्र परिवर्तन किया जावे। साथ ही मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव से भी आग्रह किया है श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर सरकारी अवकाश की घोषणा की जावे।



Post a Comment

0 Comments