सरदार पटेल की स्मृति में फुटबाल प्रतियोगिता


सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में गुरुवार को लौहा पुरुष सरदार वल्लभ पटेल की स्मृति में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत दो मैच खेले गए थे, इसमें पहला मैच सीहोर ग्रीन ने सीहोर रेड को 2-0 और दूसरा मैच सीहोर बाइज ने सीहोर क्लब को 3-1 से हराया। इस मौके पर संतोष ट्राफी प्लेयर आनंद उपाध्याय, सचिव मनोज कन्नोजिया, मनोज दीक्षित मामा, मधुर विजयवर्गीय, कमलेश अग्रवाल, विपिन पवार दीपक गुरुवानी अरुण राठौर, खेल प्रशिक्षक इंटरनेशनल प्लेयर सुयश कनौजिया ने खिलाड़ियों से परिचय कर पुरस्कार वितरण कियाआदि ने टीम को बधाई दी।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि गुरुवार की शाम को दो मैच खेले गए थे। इसमें पहला मैच सीहोर रेड और सीहोर ग्रीन के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में सीहोर ग्रीन ने 2-0 से जीत हासिल की। इसमें सीहोर ग्रीन के वंश ने दो गोल किए, इसके अलावा दूसरा मुकाबला सीहोर क्लब और सीहोर बाइज के मध्य खेला गया। इसमें सीहोर बाइज की ओर से अनुज वर्मा ने तीन गोल किए और सीहोर क्लब की ओर से अरफात ने एक गोल किया। प्रतियोगिता की सफलता पर विधायक सुदेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर और खेल अधिकारी रुबिका धीमान आदि शामिल है। 


Post a Comment

0 Comments