पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित


सीहोर, 01 नवंबर, 2025   सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य रोहिताश्व कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों एवं अतिथियों को मध्यप्रदेश की गौरवशाली विरासत और विकास यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हम आत्म विश्लेषण करें कि हम कौन थे और अब कहॉं पर हैं, ‘हम यह न सोचें कि हमें क्या मिला है, बल्कि हम यह सोचे कि अर्पण’ क्या किया है, यह मध्यप्रदेश के हृदय की आवाज होना चाहिए।

    इस अवसर पर शिक्षाविद डॉ. बी.सी. जैन ने मध्यप्रदेश की गौरव गाथा का बखान करते हुये विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे प्रदेश को अग्रणी प्रदेशों की पंक्ति में खड़ा करने के लिये निरंतर सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अनुशासित, ईमानदार बनें और प्रदेश के विकास में सहभागी बनें। कार्यक्रम में श्री शैलेष तिवारी, श्री सुरेशचन्द्र वशिष्ठ, डॉ. देवेन्द्र वरवड़े, डॉ तृप्ता झा एवं डॉ शीलचंद गुप्ता सहित प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

     उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के तहत 03 नवम्बर 2025 तक अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिनमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता तथा चित्र प्रदर्शनी जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments