सीहोर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीहोर में ग्रैंडपेरेंट्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्राथमिक विभाग के बच्चों के दादा-दादी व नाना-नानी तथा संकल्प वृद्ध आश्रम के अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता पर माल्यार्पण से हुई। बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी और वरिष्ठजनों ने मनोरंजक खेलों में भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। अंत में प्राचार्य ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उपस्थित वरिष्ठजनों ने अपने विचार व अनुभव साझा किए। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

0 Comments