विमल राय पुन: बने मध्य प्रदेश मीडिया संघ के सीहोर जिला अध्यक्ष पत्रकारों में खुशी की लहर


सीहोर। मध्य प्रदेश मीडिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयवंत ठाकरे ने सीहोर पहुंचकर वरिष्ठ पत्रकार विमल राय को पुन: सीहोर जिला अध्यक्ष घोषित किया। इस नियुक्ति की औपचारिक घोषणा सीहोर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से की गई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार विमल राय हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में संगठन को नई दिशा देने और मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह आगे भी इसी समर्पण के साथ संगठन को ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे। विनम्रता व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष विमल राय ने सभी पत्रकार साथियों का आभार माना और कहा कि वे सदैव पत्रकारों के हितों तथा संगठन की प्रगति के लिए तत्पर रहेंगे। विमल राय की पुनर्नियुक्ति से जिले के पत्रकारों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बैठक में सीहोर जिले के बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे और उन्होंने नए जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएँ दीं।


Post a Comment

0 Comments