सीहोर। मंगलवार को भाजपा नगर मंडल द्वारा पीएम एक्सीलेंस पीजी कॉलेज में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भोपाल क्षेत्र के सांसद आलोक शर्मा के जन्म दिन के उपलक्ष्य में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा यहां पर विद्यार्थियों ने पौधों का संरक्षण का संकल्प लिया।
इस मौके पर भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने बताया कि देश के पीएम श्री मोदी के द्वारा एक पेड़ मां के नाम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सांसद श्री शर्मा के जन्म दिन के मौके बड़ी संख्या में पौधा रोपण का आयोजन किया गया। एक पेड़ मां के नाम के तहत प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ लगाए पेड़ों से हमारी धरती का भी सौंदर्य बढ़ेगा। इसलिए पौधा रोपण के साथ संरक्षण जरूरी है, लेकिन दिन-प्रति-दिन कट रहे हरे पेड़ इस नाम को फीका कर रहे हैं। यह गंभीर मामला है और हमारे जीवन से भी जुड़ा है। इस लिए हम सभी को मिलकर पौधे लगाने चाहिए और उनके बड़े होने तक देख-भाल भी करनी चाहिए। क्योंकि इन पेड़-पौधों से ही हमें जीवन के रूप में सांसे मिलती हैं। कार्यक्रम में भाजपा नेता रमाकांत समाधिया पवन जैन मनोज शर्मा जितेंद्र यादव अनिल परमार दीपक राठौऱ समीर सेन तुषार सोनी अरविंद जाट अरविंद मेवाड़ कॉलेज प्राचार्य रोहिताश्व शर्मा सभी शिक्षक, छात्र-छात्रा,एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


0 Comments