सीहोर। शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित श्री माधव महाकाल सेवा समिति के तत्वाधान में देव उठनी ग्यारस के मौके पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पहले दिवस यहां पर मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राष्ट्रीय संत कथा व्यास पंडित मोहित राम पाठक के मार्गदर्शन में पूर्ण विधि-विधान से पूजा अर्चना की और उसके पश्चात यहां पर तुलसी विवाह का आयोजन भी रखा गया।
संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी ने बताया कि 2 नवंबर रविवार को सुबह 11 बजे अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर 56 भोग लगाया जाएगा।

0 Comments