शहर कांग्रेस ने महार्षि वाल्मीकि जयंती चल समारोह का किया स्वागत


सीहोर। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी महार्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर भव्यता के साथ निकाले गये चल समारोह का स्थानीय कोतवाली चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के निदेर्शानुसार शहर अध्यक्ष निशांत वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पुष्प वर्षा कर चल समारोह का स्वागत किया। इस मौके पर निशांत वर्मा ने कहा कि भारत हमेशा से ही महान लोगों और विद्वानों का देश रहा है। हमारे देश की इस पवित्र धरती पर कई प्रमुख और महान लोगों ने जन्म लिया है, इसलिए भारत को विद्वानों का देश कहा जाता है। महर्षि वाल्मीकि हमारे देश के उन महानतम लोगों मे से एक थे। वह एक संत थे और वो एक साधारण जीवन और उच्च विचार रखने वाले व्यक्ति थे। वह बहुत ज्ञानी होने के साथ-साथ एक महान व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। वह हमारे देश के सबसे प्रचीन कवि है।

वाल्मीकि जी हमारे हिन्दू महाकाव्य के महान पवित्र पुस्तक रामायण की लेखक भी है। इस अवसर प्रमुख रूप से प्रीतम दयाल चौरसिया, राजाराम बड़े भाई, ओम बाबा राठौर, राकेश वर्मा, घनश्याम यादव, के.के. रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, असरफ अली, अजय रैकवार, विवेक गोयल, गजराज परमार, तनिष्क त्यागी, आशीष, अभिषेक आदि प्रमुख रूप से

Post a Comment

0 Comments