.jpg)
सीहोर । लिशा टॉकीज चौराहे पर वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय की विशेष उपस्थिति में युवा भाजपा नेता राजकुमार रिंकू जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकतार्ओं ने महर्षि वाल्मीकि के जयकारों के साथ मंगलवार को वाल्मीकि समाज के द्वारा शहर में निकाले गए चल समारोह का र्फलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। वाल्मीकि समाज के चल समारोह अध्यक्ष और सफाई मजदूर संघ सम्बंध भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष और बाल्मीकि समाज के वरिष्ठ जनों को पुष्प माला पहना कर पगड़ी बाधकर वरिष्ठ समाज सेवी अखिलेश राय और युवा भाजपा नेता राजकुमार रिंकू जायसवाल ने समस्त समाज जनों का सम्मान किया। महार्षि वाल्मीक की जयंती के पावन अवसर पर भव्य चल समारोह में रथ में विराजमान वाल्मीकि प्रतिमा झांकी ,बैंड, अखाड़ा, डीजे आकर्षण का केन्द्र बन रहे। चल समारोह वाल्मीकि कॉलोनी स्टेशन रोड से प्रारम्भ हुआ । मुख्य मार्गों से होते हुए चल समारोह कोतवाली चौराहा, मेन रोड से होता हुआ लिसा टाकिज चौराहा, तहसील चौराहा से होकर कस्बा बकरीपुल स्थित महार्षि वाल्मीकि मंदिर पर समापन हुआ। महर्षि वाल्मीकि की आरती व भण्डारें भोजन प्रसादी वितरण किया गया। वरिष्ठ समाज सेवी अखिलेश राय और युवा भाजपा नेता राजकुमार रिंकू जायसवाल ने समस्त वाल्मीकि समाज को महर्षि की जयंती की बधाई शुभकामनाएं दी।
0 Comments