सीहोर। शहर के भोपाल नाका स्थित एक निजी गार्डन में सनाढ्य ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष पंडित अनिल उपाध्याय और कार्यकारी अध्यक्ष पंडित मुरली शर्मा सहित अन्य ने यहां शामिल करीब 40 से अधिक प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हरिओम दाऊ, पंडित शैलेष तिवारी, महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती उषा श्रोत्रिय और कार्यकारी अध्यक्ष मुरली शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष आजाद पाराशर आदि ने संबोधित किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए समाज के अध्यक्ष पंडित अनिल उपाध्याय और कार्यकारी अध्यक्ष पंडित मुरली शर्मा ने बताया कि सनाढ्य ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में पारिवारिक दीपावली समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें महिला वर्ग में मेंहदी एवं रंगोली प्रतियोगिता, बालक-बालिका वर्ग में चेयररेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें करीब 40 से अधिक प्रतिभागियों को पुरस्कार का वितरण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।


0 Comments