सीहोर । सीहोर अथर्व फाउंडेशन हमेशा से अपनी एक अलग पहचान समाज सेवा के रूप में बना रहे है अथर्व फाउंडेशन के सुनील राय हमेशा से ये प्रयास करते है की कोई भी इंसान दुखी ना रहे या किसी भी कारण से परेशान ना हो इसीलिए वह जब भी अपने व्यस्ततम दिनचर्या से फ्री होते है तो सीधे अपने सहयोगियों के साथ भ्रमण पर निकल जाते है और जहाँ उन्हें कोई ग़रीब बेसहारा इंसान नजर आता है तो तुरंत उसके पास जाकर उसका कारण पूछते है और उसकी जानकारी लेकर उसकी मदद करते है और इसके साथ ही साथ जिस किसी भी जरूरतमंद को उन्हें लगता है उसकी सहायता वो निरंतर करते आ रहे है गो सेवा करना इनकी प्रथम प्राथमिकता है जहाँ कहीं भी गोवंश इन्हें नजर आते है ये इनकी टीम के साथ उसे गो चारा खिलाकर रेडियम पहना देते है जिस से गौमाता की भी रक्षा होती है और मनुष्य का एक्सीडेंट होने के चांसेस भी कम हो जाते है । ऐसे ही अथर्व फाउंडेशन की टीम ने दीपावली के शुभ अवसर पर इंदौर में निर्धन परिवारों को वस्त्र ,फटाके,दीपक मोमबत्ती सहित अन्य सामग्री वितरित की उन्हें ये नहीं लगा की सेवा सिर्फ सीहोर में ही करना है उनका कहना यह है जहाँ जरुरतमंद दिखे उसकी सेवा करो मन को अलग ही सुकून मिलेगा इसी को देखते हुए उन्होंने इंदौर में सेवा कार्य कर एक नई मिसाल पेश की है इससे बेसहारा जरूरतमंद लोगो की दीपावली अच्छे से मन जाएगी । अथर्व फाउंडेशन के द्वारा कई अन्य भी सेवा कार्य सीहोर में किए जा रहे है जिससे बेसहारा लोगों की समस्या का निराकरण हो सके एवं उनको सहारा लग सके । इस अवसर पर सुनील राय, विशाल पाटीदार ,समीर सेन ,निर्मल पवार ,दीपेंद्र जायसवाल ,तुषार सोनी ,अनिमेष गोस्वामी ,अनिल मालवीय आदि उपस्थित रहे ।


0 Comments