सीहोर। बहुजन समाज पार्टी जिला सीहोर के पदाधिकारी अनोखीलाल मालवीय जिला प्रभारी के नेतृत्व में संयुक्त कलेक्टर वंदना राजपूत को ज्ञापन सौपा। जिसमें बाबु जगजीवन राम छात्रावास में रह रही बच्चियों (छात्राओं)के साथ प्रेम नामक कर्मचारी द्वारा अश्लील शब्दों का उपयोग कर किये गये अभद्र व्यवहार की शिकायत प्राप्त हुई थी,जिसमें बाबू जगजीवन राम छात्रावास सीहोर में रह रही बच्चियों की ओर से एक आवेदन जिलाधीश के नाम डीओ आदिमजाति को दिया था, लेकिन विभाग समझाइश में लगा हुआ है। उक्त कर्मचारी का कृत्य क्षमा योग्य नहीं है। उसके बोलें शब्द जो छात्राओं के लिए बहुत ही अपमानजनक और असहनीय है। छात्रावास अधीक्षिका भी महिला है छात्राओं ने अधिक्षिका से भी शिकायत की परन्तु वह भी छात्राओं की बात को गंभीरता से नहीं लेती है। छात्राओं ने बताया कि अधिक्षिका 8-9 बजे ही लाइट बंद करवा देती हैं बच्ची अपनी पढ़ाई कैसे करें। उक्त कर्मचारी को अधिक्षिका का संरक्षण प्राप्त है।
बसपा पदाधिकारियों ने मांग की है कि इस मामले की जांच की जाये और उस कर्मचारी एवं अधिक्षिका को तुरंत हटाने की कार्यवाही करें। छात्रावास में छात्राओं को एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रहने का अधिकार है और हमें उम्मीद है कि आप श्रेय इस मामले में उचित कार्यवाही करें।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से नर्मदा प्रसाद सागर जिला प्रभारी बसपा नरसिंह भारतीय जिला महासचिव बसपा, वीरु जाटव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

0 Comments