दिव्यांगजनों को दिया गया उद्यमिता विकास प्रशिक्षण


सीहोर, 14 अक्टूबर, 2025    दिव्यांगजनों में कौशल विकास बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बैंक ऑफ इंडिया के उद्यमिता विकास प्रशिक्षण केंद्र एवं जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा चिन्हित 28 दिव्यांगजनों को 10 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर अधिकारियों द्वारा उन सभी दिव्यांगजनों को परामर्श एवं मार्गदर्शन दिया गया जो अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करना चाहते हैं। सभी दिव्यांगजनों को शासन द्वारा संचालित रोजगार-स्वरोजगार योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने करने वाले सभी दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर उपसंचालक श्री महेश यादव, आरसेटी निदेशक श्री ओमप्रकाश प्रजापति, श्री नवलकिशोर मालवीय सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं दिव्यांगजन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments