अयोध्या की तर्ज पर दुर्गा कॉलोनी में सड़क पर सजाई 5555 दीपों की माला

 



सीहोर/रामलला मंदिर अयोध्या की तर्ज पर दुर्गा कॉलोनी सीहोर में सोमवार की रात 5555 दीपों की माला सड़क पर सजाई गई। समाजसेवी मुन्नालाल जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन के मुख्य अतिथिय में कॉलोनी वासियों के द्वारा दीपावली मनाई गई। 


कॉलोनी वासियों के द्वारा माता लक्ष्मी की दीप प्रजवलित कर पूजा अर्चना की गई और देश प्रदेश और शहर के नागरिकों के लिए सुख शांति समृद्धि की कामना की गई। कॉलोनी वासियों के द्वारा अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।


दीप महोत्सव के दौरान बताया कि नो साल पहले समाजसेवी मुन्नालाल जायसवाल के द्वारा अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण होने की मनोकामना के साथ 12 वर्ष तक दीप उत्सव मनाने संकल्प लिया गया था जिस के उपलक्ष में वह 5555 दीपों की माला प्रतिवर्ष कॉलोनी में सड़क पर सज रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उनका यह संकल्प भी पूर्ण हो गया है और अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। आगामी तीन वर्षों तक इसी प्रकार दुर्गा कॉलोनी में दीप उत्सव मनाया जाएगा।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सोहन वर्मा मनोज शर्मा मूलचंद छाया, हरि सिंह ठाकुर, कमल किशोर शर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, श्याम लाल शर्मा, मनीष जायसवाल अनूप जायसवाल, हरीश विश्वकर्मा, राजू बोयत सहित बड़ी संख्या में दुर्गा कॉलोनी के नागरिक बच्चे शामिल रहे।


Post a Comment

0 Comments