राजस्‍व मामले तहसील में ही निराकृत करें ताकि नागरिकों को जनसुनवाई में न आना पड़े – कलेक्‍टर राजस्‍व अधिकारी में ई-ऑफिस प्रणाली पर संपादित करें अपने कार्य – कलेक्‍टर गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए करें विसर्जन घाटों का निरीक्षण, सुनिश्चित करें आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं – कलेक्‍टर राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित



 सीहोर, 03 सितंबर2025  कलेक्टर श्री बालागुरू के. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने अनुभागवार एवं तहसीलवार सभी राजस्व गतिविधियों एवं कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में कलेक्‍टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि सभी राजस्‍व अधिकारी सभी राजस्‍व प्रकरणों का निराकरण तहसील में करें। उन्‍होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले अधिकांश मामले राजस्‍व से संबंधित होते हैं। उन्‍होंने कहा कि इन मामलों का निराकरण तहसील स्‍तर पर ही किया जाए ताकि नागरिकों को जनसुनवाई में न आना पड़े।

 

      बैठक में कलेक्‍टर श्री बालागुरू के. ने गणेश विसर्जन को दृष्टिगत रखते हुए सभी अधिकारियों को विसर्जन घाटों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने घाटों पर लाइटिंगबैरिकेडिंगपार्किंगक्रेननावगोताखोर और एसडीआरएफ तथा होमगार्ड जवानों की तैनाती करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्‍होंने निर्देश दिए कि चल समारोह के दौरान यातायात एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्‍होंने कहा कि जिले में आगामी त्योहारों के दौरान कानून एवं शांति व्‍यवस्‍था बनाए रखें। इसके लिए पुलिस विभाग एवं राजस्‍व विभाग समन्‍वय स्‍थापित कर कार्य करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंहसंयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूतएसडीएम श्री तन्‍मय वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती स्वाति मिश्राकृषि विभाग के उप संचालक श्री  अशोक कुमार उपाध्‍याय सहित सभी राजस्व अधिकारी  उपस्थित थे।

 

राजस्‍व अधिकारी में ई-ऑफिस प्रणाली से संपादित करें अपने कार्य

 

         बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी सभी कार्यों में ई ऑफिस प्रणाली का उपयोग किया जाएताकि ई-ऑफिस के माध्यम से तहसीलों में राजस्व संबंधी कामकाज को सरलप्रभावीपारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी सभी कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ई-ऑफिस प्रणाली का उपयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन कार्यों को ई-ऑफिस प्रणाली में करने से समय की बचत होगी और तुरंत आदेश निर्देश जारी किए जा सकेंगे तथा प्रकरणों की निराकरण भी समय सीमा में हो सकेगा।

 

हिट एण्ड रन मोटरयान दुर्घटना के संबंध में निर्देश

        

बैठक में कलेक्‍टर श्री बालागुरू के. ने सभी राजस्‍व अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिट एंड रन मामलों में मृत व्यक्ति की जानकारी जल्‍द भेजें ताकि मृत या घायल व्यक्ति के परिजनों को राहत राशि प्रदान की जा सके। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के दौरान मदद करने वाले व्‍यक्तियों को राहवीर योजना का लाभ जल्‍द दिलाने के लिए प्रकरण तैयार कर भेजने की कार्रवाई शीघ्र की जाए।

 

बीज एवं उर्वरक आपूर्ति के संबंध में निर्देश

     

      बैठक में कलेक्‍टर श्री बालागुरू के. ने निर्देश दिए कि जिले में किसानों के लिए पर्याप्‍त मात्रा में खाद-बीज की उपलब्‍धता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही जिले में खाद-बीज की कालाबाजारी को रोका जाए। अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में खाद-बीज की बिक्री की मॉनिटरिंग करें और यह सुनिश्चित करें कि जिले से बाहर खाद का अवैध स्थानांतरण न हो। ताकि जिले के किसानों परेशान न होना पड़े।

 

समय सीमा में करे राजस्‍व प्रकरणों का निराकरण


         बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि राजस्व अधिकारी सभी राजस्व संबंधी प्रकरणों को आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज करें। उन्होंने कहा कि पारित आदेशों पर समय पर अमल भी करें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी प्रकरण आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज हों। उन्होंने समय समय पर राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले के 32 तहसीलदार/नायब तहसीलदार न्‍यायालयों में आरसीएमएस के 31,451 प्ररकण दर्ज किए गएजिनमें से 26,472 प्रकरणों का निराकरण किया गया। सीमांकन के 6,573 प्रकरणों में 6,488 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी प्रकार नामांतरण के 13,769  में से 10,806 प्रकरण निराकृत किए गए। इसी प्रकरण बंटवारा के 2,665 में से 2,069 प्रकरण निराकृत किए गए।

    

अन्य बिंदुओं की समीक्षा


        बैठक में उन्होंने राजस्व वसूलीराजस्व प्रकरणों को अभिलेखागार में जमा करना, शासकीय भूमि का आवंटनधारणाधिकार के प्रकरणो का निराकरणराजस्व विभाग की सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

Post a Comment

0 Comments