नेशनल लोक अदालत में विद्युत प्रकरणों में भारी छूट

 

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने बताया कि शासन के उर्जा विभाग द्वारा विद्युत अधिनियम से संबंधित न्यायालय में लंबित व प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में 13 सितम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में छूट के निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार न्यायालय में लंबित विद्युत अधिनियम के योग्य प्रकरणों में सिविल दायित्व में 20 प्रतिशत एवं नियमानुसार संपूर्ण ब्याज की छूट एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में भी सिविल दायित्व में 30 प्रतिशत एवं नियमानुसार संपूर्ण व्याज की छूट रहेगीछूट मात्र नेशनल लोक अदालत 13 सितम्बर 2025 में समझौता करने पर सिविल दायित्व की राशि 10,00,000/- (दस लाख रूपये) तक के प्रकरणों में लागू रहेगी। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण समझौता / सहमति के आधार पर कराया जाकर प्राप्त होने वाली छूटों का लाभ उठाने की अपील की जाती है। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर एवं तहसील विधिक सेवा समिति आष्टा भैंरूदाबुदनी एवं इछावर से सम्पर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री वैभव मंडलोईविशेष न्यायाधीश श्री हेमंत जोशीजिला न्यायाधीश श्री संजय गोयलश्रीमती स्मृतासिंह ठाकुरश्री एम. के वर्मान्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती स्वप्नश्री सिंहन्यायाधीश श्री दीपेन्द्र मालू अन्य न्यायाधीशगणअधिवक्ता संघ सीहोर के उपाध्यक्ष श्री सचिन तिवारीसचिव श्री राजेश वर्माविद्युत विभाग के महाप्रबंधक श्रीमती पूनम तुमराग एवं अन्य अधिकारीगणश्री जीशान खान जिला विधिक सहायता अधिकारीपैनल लॉयर्सलीगल एड डिफेंस काउंसिल्सन्यायालयीन एव कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments