सीहोर। विधायक सुदेश राय ने रिद्धि सिद्धि के दाता विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से नागरिकों की सुख समृद्धि और प्रसन्नता की कामना करते हुए सभी श्रद्धालुओं को मातृशक्ति को गणेशो उत्सव की बधाई शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपनी पत्नी अरुणा राय के साथ भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा अर्चना भी की। भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना के उपरांत विधायक सुदेश राय ने मातृशक्ति भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकतार्ओं के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता श्री के लिए अशोभनीय ग़लत उत्तेजक टिप्पणी वाले कांग्रेस नेता का पुतला दहन पर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण है उनका मान सम्मान रखना हमारी जिम्मेदारी है कार्यकतार्ओं पर आंच आएगी तो मैं नहीं पूरी बीजेपी उनके लिए सदैव तत्परता साथ खड़ी होगी।
0 Comments