जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आयोजित


सीहोर। जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष रचना सुरेंद्र मेवाड़ा की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क प्राधिकरण, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, जनजातीय कायज़् विभाग सहित अन्य विभागों की गतिविधियों के संचालन एवं प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत के सदस्यों द्वारा विभिन्न मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया। बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी ब्लॉक एवं ग्राम स्तरीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करें और विभागीय योजनाओं का प्रभावी संचालन करें। इसके साथ ही योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही जिले के सभी स्कूलों एवं छात्रावासों में पेयजल की टंकियों की नियमित साफ-सफाई कराई जाए। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई, जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन सहित जिला पंचायत के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments